बीना/सोनभद्र। देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा के स्पष्ट बहुमत हासिल करने पर शनिवार को पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं ने बीना में जमकर जश्न मनाया। सभी भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर एवं मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इसके बाद ढोल-नगाड़ो के साथ ख़ुशी जाहिर की गई। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 40 सीट जीती और 8 सीटों पर उसे बढ़त है यानी कुल 48 सीटें। आम आदमी पार्टी (AAP) भी 18 सीट जीती है, 4 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 22 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।
बता दें कि भाजपा ने 1993 में 53 सीटें यानी दो तिहाई बहुमत हासिल किया था। 5 साल की सरकार में मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज सीएम बनाए गए थे। मोदी के सत्ता संभालने के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा, ओडिशा जैसे 6 राज्यों में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बना। दिल्ली में बीजेपी के 27 साल के सूखे को खत्म करने के लिए तीन चुनाव लग गए। अंत में बीजेपी सरकार बनाने में सफल हुई। इस जीत का कार्यकर्त्ताओं में इतना बड़ा असर रहा कि इसकी जीत उत्तर प्रदेश के बीना सोनभद्र में भी दिखाई दिया। दर्जनों कार्यकर्त्ता सहित शनिवार को वरिष्ठ कार्यकर्त्ता मोहन गुप्ता, अनिल सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष, माधुरी मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता मण्डल अध्यक्ष, मनदीप चौधरी, प्रदीप मधेशिया, प्रशांत रिंचू, अनीता साहनी मुन्ना आदि लोग जीत का जुलुस निकलकर लोगों को मिठाईया बंटी। इस दौरान मोदी योगी के नारे लगाए गए।
2025 की इस चुनाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। हार के बाद केजरीवाल बोले- हमें हार स्वीकार है। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं।