लखनऊ। आरडीएसओ के प्रशासनिक भवन में 11 फरवरी 2025 को महिला कार्मिकों हेतु निर्मित महिला विश्रामगृह का उद्घाटन श्री उदय बोरवणकर, महानिदेशक, आरडीएसओ की गरिमामयी उपस्थिति में श्रीमती आशा त्रिपाठी, मुख्य कार्यालय अधीक्षक, एम एंड ई द्वारा किया गया।
इस पहल के साथ, आरडीएसओ महिला कर्मचारियों के लिए एक आरामदायक और सुविधाजनक विश्राम स्थल सुनिश्चित करने के साथ-साथ महिला कर्मचारियों के हित और उनके कार्य वातावरण को बेहतर बनाने में योगदान देगा। महिला कर्मचारियों के लिए यह विश्रामगृह उनके कार्य के बीच में राहत का एक साधन होगा और कार्यस्थल पर उनके समग्र अनुभव को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा।
इस अवसर पर महानिदेशक, श्री उदय बोरवणकर ने अपने सम्बोधन में कहा कि आरडीएसओ में सभी कर्मचारियों की सुविधा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
इस कार्यक्रम में आरडीएसओ के कई वरिष्ठ अधिकारी और महिला कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने इस नई सुविधा की सराहना की और इसे महिला कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।