{“_id”:”67b6001d99e70aa7650fa14a”,”slug”:”woman-held-hostage-in-house-and-robbed-2025-02-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: दिनदहाड़े घर में घुसा बदमाश, महिला को घसीटते हुए कमरे में किया बंद; लूट ले गया गहने और मोबाइल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
वारदात के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के कालिंदी विहार (थाना ट्रांस यमुना) में बुधवार सुबह एक बदमाश बैंक कर्मचारी के घर घुस गया। अकेली पत्नी पर हमला कर दिया। विरोध पर घसीटकर कमरे में ले गया। महिला ने साहस दिखाया। वह बदमाश से भिड़ गईं। लात मारकर जमीन पर गिरा दिया। इस पर उनसे मारपीट की। मंगलसूत्र, अंगूठी, कुंडल और मोबाइल लूटने के बाद कमरे में बंद करके भाग गया।
Trending Videos
घटना के बाद पुलिस ने भी लापरवाही की। एक प्रशिक्षु दरोगा जांच कर लाैट आए। सी-207, कालिंदी विहार निवासी राहुल शर्मा खंदौली स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर हैं। बुधवार सुबह वह बैंक गए थे। बच्चे प्रिंस और परी स्कूल गए थे। पत्नी गुड़िया घर में अकेली थीं। तकरीबन 10:45 बजे वह कपड़े सुखाने छत पर गई थीं। तभी उन्हें मेन गेट खुला दिखा।
गेट बंद करने के लिए नीचे आ रही थीं। तभी एक युवक ने उन्हें पकड़ लिया। उसने मुंह पर काले रंग का मास्क पहन रखा था। वह घबरा गईं। कुछ कर पातीं उससे पहले ही बदमाश उन्हें घसीटता हुआ कमरे में ले गया। दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश की। मंगलसूत्र खींचने लगा। गुड़िया ने हिम्मत दिखाई।
उसे एक लात मार दी। बदमाश जमीन पर गिर गया। वह उठकर मारपीट करने लगा। मगर, गुड़िया डरी नहीं। हालांकि बदमाश ने मंगलसूत्र, कुंडल लूट लिए। कमरे में रखी एक अंगूठी और मोबाइल भी उठा लिया। फिर कमरे की बाहर से कुंडी बंद करके भाग गया। गुड़िया के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। उन्होंने दरवाजा खोला और पति को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
घटना को छिपाए रखे रही पुलिस, प्रशिक्षु दरोगा को भेजा
काॅलोनी के अंदर घर में घुसकर लूट की घटना हुई। थाना भी नजदीक है। इसके बावजूद वारदात पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़ा कर रही है। सुबह घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। मगर, थाना प्रभारी नहीं गए। प्रशिक्षु दरोगा मौके पर पहुंचे। शाम तक कोई टीम जांच करने नहीं आई। शाम को अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर प्रभारी सक्रिय हुए।
शहर से देहात तक वारदात, खुलासा नहीं
जिले में पांच दिन में तीन दुस्साहसिक वारदात हुईं। शहर से लेकर देहात तक वारदात में पुलिस खाली हाथ है। बदमाशों की पहचान तक नहीं हो सकी है। रविवार रात को फतेहपुर सीकरी के गांव गोठरा में घर में अकेली 62 वर्षीय कुसुमा देवी को बदमाशों ने बंधक बनाकर पांच लाख रुपये, लगभग इतनी कीमत के गहने लूटे थे। पुलिस घटना के फर्जी होने का दावा कर रही है।
15 फरवरी को किरावली में बाईपास चौराहे पर जनसेवा केंद्र चलाने वाले बैंक मित्र राजकुमार को गांव बहरावती के रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर 4 लाख रुपये लूट लिए थे। 14 फरवरी की शाम शाहगंज के नरीपुरा में तेल कारोबारी संदीप अग्रवाल की दुकान में नकाबपोश दो बदमाशों ने धावा बोला था। काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों यासीन और राजेश पर तमंचा तान गल्ले में रखे 25 हजार रुपये लूट लिए थे।