विजेंद्र गुप्ता।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता के नाम के एलान के बाद अब विजेंद्र गुप्ता का विधानसभा स्पीकर बनना लगभग तय हो गया है। 14 अगस्त 1963 को जन्मे विजेंद्र गुप्ता मौजूदा समय में दिल्ली की रोहिणी विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी हिस्सा हैं। विजेंद्र गुप्ता कितने कद्दावर नेता हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2015 में जब भाजपा के सिर्फ तीन विधायक दिल्ली में चुनाव जीतने में सफल हुए थे, तब वे भी रोहिणी से विजेता रहे थे।