बीना/सोनभद्र। एनसीएल कृष्णशीला परियोजना के वर्कर क्लब में गुरुवार को शाम 5 बजे राष्ट्र सेविका समिति एवं जागृति सेवा समिति का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जागृति सेवा समिति ने अनेक कालकृति प्रस्तुत किया। जो आकर्षण का केंद्र भी रहा। समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए।
बताया जा रहा है कि मुख्य अतिथि संजय सिंह उर्फ़ बबली कुस्ती संघ के अध्यक्षता में राष्ट्र सेविका समिति एवं जागृति सेवा समिति का सामूहिक कार्यक्रम किया गया। दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के बाद नौ दुर्गा के रूपों का पूजा अर्चना किया गया। अर्चना राय ने अपने उद्बोधन में नौ दुर्गा के नौ रूपों के परिपेक्ष में आज कि नारी की भूमिका को नव दुर्गा से जोड़ते हुए वर्णन की। वहीं चैत्र शुक्ल विक्रम शम्वत का भारतीय इतिहास में कैसे आया पर भी विस्तार से प्रकाश डालीं। अपने उद्बोधन में अध्यक्ष ने महिला शक्ति पर प्रकाश डाला और जागृति सेवा समिति एनजीओ द्वारा सिखने वाली महिलाओं के उज्वल भविष्य की कामना किया।

निर्मला राय एनजीओ के अध्यक्ष ने बताया कि हमारे एनजीओ द्वारा महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, एवं विभिन्न तरह का घरेलु उपयोगी सामग्री बनाना सिखाया जाता है जिससे महिलायें आत्म निर्भर हो सके। इस दौरान एनजीओ के लगभग सैकड़ो महिलाओं को सर्टिफिकेट वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अपर्णा त्रिपाठी ने किया। अंत मे समिति द्वारा लगभग बीस प्रकार के कालाकृति का अवलोकन किया गया। विशिष्ट अतिथि के सी जैन, आदित्य नारायण मिश्र, गीतांजलि, जिलाध्यक्ष सेविका समिति, अर्चना राय, नगर बौद्धिक प्रमुख, आरती केशरी ग्राम प्रधान बासी, एवं सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।