सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस ने अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में शक्तिनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक- 04.04.2025 को मु0अ0सं0-55/2025 धारा 70, 352, 351(3) बीएनएस व 3(2)वी, 3(1)द, 3(1)ध एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण 1. विकास चौबे पुत्र सतेन्द्र कुमार चौबे निवासी कोटा बस्ती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष व 2. अरविन्द पाण्डेय पुत्र स्व0 उमाकान्त पाण्डेय निवासी तेलगवां थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश उम्र लगभग 35 वर्ष को बस स्टैण्ड थाना शक्तिनगर के पास से समय करीब 06.40 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार किया गयाअभियुक्तों के नाम विकास चौबे पुत्र सतेन्द्र कुमार चौबे निवासी कोटा बस्ती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष। 2.अरविन्द पाण्डेय पुत्र स्व0 उमाकान्त पाण्डेय निवासी तेलगवां थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश उम्र लगभग 35 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह,का0 सोनू कन्नौजिया,का0 अरविन्द कुमार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।