Last Updated:
Bollywood Actress Life Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं, हालांकि शादी के बाद उन्होंने अभिनय से दूरी बना ली थी. उन्होंने लोगों के मना करने के बावजूद 10 साल बाद कमबैक किया और लगातार दो हिट फिल्में देकर लोगों को गलत साबित किया
नई दिल्ली: बॉलीवुड में आम धारणा है कि शादी के बाद सितारों का करियर सिमट जाता है या फिर उन्हें मौके मिलने बंद हो जाते हैं. लेकिन एक एक्ट्रेस ने इस सोच को गलत साबित किया. उन्होंने मां बनने के 10 साल बाद शानदार कमबैक किया और बैक-टू-बैक दो हिट फिल्में दीं. एक्ट्रेस का जन्म 5 अगस्त 1987 को हुआ था. उन्होंने तेलुगु, हिंदी और तमिल फिल्मों में काम किया है. (फोटो साभार: Instagram@geneliad)

जेनेलिया ने ‘तुझे मेरी कसम’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी. उनकी कुछ यादगार फिल्में हैं, ‘जाने तू या जाने ना’, ‘रेडी’, ‘फोर्स’, ‘हैप्पी’, ‘तेरे नाल लव हो गया’ आदि. एक्ट्रेस को एक्टिंग के लिए साउथ के फिल्म फेयर अवॉर्ड और नंदी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. (फोटो साभार: Instagram@geneliad)

एक्ट्रेस ने 2012 में फेमस एक्टर रितेश देशमुख से शादी कर ली. शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए तो जेनेलिया ने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला लिया. जब एक लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने फिल्मों में कमबैक करने का सोचा तो लोग उन्हें ऐसा करने से रोकने लगे. हमेशा ये धारणा रहती है कि मां बनने के बाद किसी एक्ट्रेस का करियर खत्म हो जाता है, लेकिन जेनेलिया ने इसे गलत साबित किया. (फोटो साभार: Instagram@geneliad)

जेनेलिया ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी और कहा था कि जब वो 10 साल के ब्रेक के बाद वापसी करने की सोच रही थीं तो उन्हें रोका गया था. लोग उनसे कहते थे कि ये काम नहीं करेगा. उनको ऐसा नहीं करना चाहिए.(फोटो साभार: Instagram@geneliad)

मगर जेनेलिया ने किसी की नहीं सुनी और जब रितेश से उन्होंने इस बारे में बात की तो पति रितेश ने भी उनको सपोर्ट किया. फिर मराठी फिल्म ‘वेड’ से जेनेलिया ने कमबैक किया. यह जबरदस्त हिट साबित हुई. इसमें रितेश देशमुख उनके अपोजिट थे. (फोटो साभार: Instagram@geneliad)

‘वेड’ जेनेलिया की पहली मराठी फिल्म थी. यह ‘सैराट’ के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनी.(फोटो साभार: Instagram@geneliad)

जेनेलिया ने सारे स्टीरियोटाइप तोड़ते हुए अभिनय की दुनिया में दमदार वापसी की. उन्होंने उन लोगों की बोलती बंद कर दी, जो कहते थे कि दो बच्चों की मां को फिल्मों में काम करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए. (फोटो साभार: Instagram@geneliad)

जेनेलिया की कुछ दिनों पहले हिंदी फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ रिलीज हुई थी. इसमें वो आमिर खान के अपोजिट दिखाई दी थीं. एक्ट्रेस का कहना है कि वो अब फिल्मों में अपनी उम्र के किरदार निभाना चाहती हैं, जो उन्हें सूट करें. उन्होंने मेकर्स को उनके लिए ऐसे किरदार को लिखने या फिर अप्रोच करने की बात एक इंटरव्यू में कही थी. (फोटो साभार: Instagram@geneliad)
![]()












