Last Updated:
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल अपनी शानदार अदाकारी और दमदार अभिनय के लिए हमेशा से फैंस के दिलों में खास जगह रखती हैं. सादगी और काम को लेकर तो वह खासतौर पर जानी जाती हैं. उनकी इसी मेहनत ने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम दिलाया है. साल 2006 में तो उन्होंने कमबैक करते ही तहलका मचा दिया था.
नई दिल्ली. काजोल ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. लेकिन साल 2006 में जब उन्होंने इडंस्ट्री में कमबैक किया तो फिल्म ने 1 झटके में 100 करोड़ कमा लिए थे. फिल्म में काजोल ने जूनी के रोल में तहलका मचा दिया था.

साल 2006 में काजोल आमिर खान के साथ फिल्म फना से कमबैक किया था.इस फिल्म ने 1 झटके में सौ करोड़ कमा लिए थे. फिल्म ने तहलका मचा दिया था. फिल्म के क्लाईमैक्स में जब काजोल आमिर खान पर गन उठाती है, तो थिएटर तालियों से गूंज उठा था. फिल्म में ऋषि कपूर भी नजर आए थे.

फिल्म में काजोल ने एक नेत्रहीन लड़की का किरदार निभाया था, ऋषि कपूर फिल्म में काजोल के पिता की भूमिका में नजर आए थे. फिल्म की कहानी में काजोल एक कश्मीरी लड़की के रोल में नजर आई थीं.

फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया गया था. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. काजोल को इस फिल्म में आमिर खान ने चुना था. काजोल और आमिर की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था.

काजोल ने अपने एक इंटरव्यू में काजोल ने खुलासा किया था कि धनुष ने उनसे झूठ बोलकर फिल्म को साइन करवाया था. काजोल ने बताया कि जब धनुष और सौंदर्या रजनीकांत उनके पास तमिल फिल्म का ऑफर लेकर आए तो उन्होंने कहा था कि फिल्म में उन्हें तमिल नहीं बोलनी पड़ेगी, लेकिन जब वह फिल्म सेट पर पहुंची तो हुआ कुछ उल्टा ही. उन्होंने कहा, ‘अभिनेता धनुष और निर्देशक सौंदर्या मेरे पास ‘वेलाईयिल्ला पत्तथरी 2’ की कहानी लेकर आए और मुझे कहा कि तमिल नहीं बोलनी होगी.

मुझे झूठ बोला और मैं मान गई, लेकिन जब सेट पर पहुंची तो तमिल में डायलॉग पढ़ने के लिए पन्ने दे दिए, मुझे कहा, कोशिश करो। किसी और भाषा में रोल निभाना कोई आसान बात नहीं, मुझे होमवर्क मिलता था और रोज असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ दो घंटे बिताने होते थ. कहीं न कहीं जब आप किसी और भाषा में अभिनय निभाते हो और डायलॉग पर ज्यादा ध्यान देते हो, तो आप अपने हाव-भाव पर अच्छे से ध्यान नहीं दे पाते और कहीं न कहीं अपने आप से धोखा कर रहे होते हो.

इस किस्से में धनुष ने काजोल से झूठ बोलकर फिल्म साइन करवाई थी, लेकिन जब बाद में उनका झूठ पकड़ा गया तो एक्ट्रेस का दिल टूट गया था.<br />5 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मीं काजोल एक फिल्मी परिवार से आती हैं. वह अभिनेत्री तनुजा समर्थ और दिवंगत फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी की बेटी हैं.

बचपन से ही काजोल को अभिनय का शौक था और वे फिल्मों में काम करना चाहती थीं. उन्होंने अपना करियर 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ से शुरू किया था, लेकिन इस फिल्म से उन्हें खास सफलता नहीं मिली। असली पहचान उन्हें 1993 में आई फिल्म ‘बाजीगर’ से मिली, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया.
![]()













