‘बजरंगी भाईजान’ भगवान हनुमान के परम भक्त पवन (सलमान खान) की कहानी है, जिसे हरियाणा में मुन्नी नाम की एक बच्ची मिलती है, जो खो जाती है. वो बोल नहीं सकती और ना उसे लिखना आता है, ऐसे में पवन के लिए मुन्नी का घर ढुंढना मुश्किल हो जाता है. बाद में उसे पता चलता है कि मुन्नी पाकिस्तान की है. इसके बाद पवन मुन्नी को घर पहुंचाने के लिए चोर रास्ते से पाकिस्तान जाता है और वहां लोग उसे हिंदुस्तानी जासूस समझ लेते हैं. इस फिल्म को जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हुईं.
दर्शक ‘गेटकीपर्स’ से ज्यादा खुले विचारों वाले हैं
कौन सा था वो सीन
यह सीन फिल्म के आखिर में आता है, जो सलमान खान के किरदार की कहानी बताता है, जो एक भारतीय हिंदू व्यक्ति है और एक खोई हुई मुस्लिम लड़की को उसके परिवार से पाकिस्तान में मिलाने की यात्रा पर है. इस सीन में जो पाकिस्तान में सेट है, ओम पुरी का किरदार बजरंगी को अलविदा कहता है. उसकी ‘खुदा हाफिज’ कहने में हिचकिचाहट को देखता है और पूछता है, ‘आप लोगों में क्या कहते हैं? जय श्री राम ना?’ बिना रुके, वह फिर कहते हैं, ‘जय श्री राम.’
2015 में, भावनात्मक रूप से बेहद चर्चित ब्लॉकबस्टर बजरंगी भाईजान की शूटिंग के दौरान, सलमान खान मंत्रमुग्ध हो गए थे. वे न केवल फिल्म की कहानी से बल्कि कश्मीर की अलौकिक सुंदरता ने भी उनका मन मोह लिया था.
CBFC ने जब कहा-मुस्लिम दर्शक नाराज हो सकते हैं
कबीर खान ने क्यों लड़ी लड़ाई
उन्होंने कहा, ‘मैं एक दिल्ली में बड़ा हुआ हूं जहां ‘जय श्री राम’ एक राजनीतिक अभिवादन नहीं था. इसे हर कोई इस्तेमाल करता था और मैं पुरानी दिल्ली में रहा हूं जहां ‘जय श्रीराम’ का मतलब ‘हैलो’ और ‘गुडबाय’ जैसा था. उनके लिए, यह लाइन सिर्फ मानवता को दर्शाती थी, न कि विभाजन को.कबीर ने बोर्ड की चिंताओं के खिलाफ जोर दिया और इस सीन को वैसे ही बनाए रखने पर जोर दिया जैसा कि लिखा और शूट किया गया था. उन्होंने कहा, ‘मैंने इसके लिए लड़ाई लड़ी और इसे बनाए रखा.”
दर्शकों की प्रतिक्रिया ने किया गदगद
दर्शकों की प्रतिक्रिया ने उनके विचारों को सही साबित किया. उन्होंने ईद के पहले दिन की स्क्रीनिंग में भाग लेने को याद किया, जहां थिएटर ‘ब्लू कॉलर मुस्लिम वर्कर्स’ से भरा हुआ था. नाराज होने के बजाय, उन्होंने स्क्रीन पर इस डायलॉग की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘अब भी सोचकर मुझे रोंगटे खड़े हो जाते हैं… सेंसर को लगा कि उन्हें यह पसंद नहीं आएगा. लोगों ने इसे पसंद किया, लोगों को जो कुछ भी हम उस फिल्म में दिखा रहे थे, उसकी सराहना की.
![]()











