{“_id”:”68bc39002b5eb012080cc06b”,”slug”:”youth-dies-in-accident-while-returning-from-his-mother-grave-in-shahjahanpur-2025-09-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: मां की कब्र से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, एक दिन पहले कहा था- मर जाऊं तो आंसू मत बहाना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:12 PM IST
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह अपनी मां की कब्र पर गया था। वहां से लौट रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में मोहल्ला सराय के झंडापीर निवासी 24 वर्षीय हसनैन मंसूरी की शुक्रवार शाम दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर स्थित तहबरगंज गांव पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। देररात मृतक की पहचान हो सकी। युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह एक दिन पहले का बताया गया है।
Trending Videos
शमसुद्दीन मंसूरी के बेटे हसनैन मंसूरी टॉयल-पत्थर का काम करते थे। शुक्रवार की शाम वह अपनी मां की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए गए थे। पैदल वापस आने के दौरान तहबरगंज गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान न होने पर शव को सीएचसी पर रखवा दिया। दूसरी ओर देर रात तक जब हसनैन घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच कुछ लोगों से हादसे की जानकारी दी। पिता शमसुद्दीन व बड़ा भाई मेंहदीहसन सीएचसी पहुंचे और शव को देखकर बिलख पड़े।