हॉकी एशिया कप के सुपर 4 चरण में भारतीय हॉकी टीम का आज चीन से सामना हो रहा है। लय में नजर आ रही हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने से एक कदम दूर है।
𝗕𝗶𝗴 𝗯𝗮𝘁𝘁𝗹𝗲 𝗶𝗻 𝗥𝗮𝗷𝗴𝗶𝗿! ⚡
India take on China in a high-intensity Super 4s clash as both teams look to continue their strong run. 🏑🇮🇳#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumseHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/zRBd3uhnpQ
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 6, 2025
फिलहाल शीर्ष पर है भारत
भारत दो मैचों में चार अंक लेकर शीर्ष पर है, जबकि चीन और मलयेशिया के तीन अंक है। कोरिया एक अंक लेकर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। सुपर 4 चरण से शीर्ष दो टीमें फाइनल में जाएंगी और भारत के लिए एक ड्रॉ भी काफी होगा। कोरिया के खिलाफ औसत प्रदर्शन के बाद भारत ने मलयेशिया के खिलाफ बेहतर खेल दिखाया हालांकि शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। भारत ने शुरुआती गोल गंवा दिया लेकिन इसके बाद शानदार वापसी की।
(फोटो क्रेडिट: www.fih.hockey)
![]()











