साल 1996 में एक फिल्म आई थी राजकुमार. ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी. मूवी में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी नजर आई थी. इस फ्लॉप फिल्म का एक गाना काफी हिट रहा था. जिसमें माधुरी और अनिल कपूर ने भर भरकर रोमांस किया था. इस गदाने का नाम है ‘पायल मेरी जादू जगाती है’. इसमें माधुरी ब्राउन साड़ी में काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. गाने में एक्टर के साथ धक धक गर्ल ने काफी रोमांटिक पोज भी दिए हैं. इस गाने को उदित नारायण और अलका याज्ञनिक ने गाया था.












