सोनभद्र/एबीएन न्यूज। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
प्रकरण मु०अ०सं० 932/25, धारा 69, 115(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विमलेश कुमार मौर्या पुत्र जिरंजीव सिंह मौर्या, निवासी ग्राम मधुपुर थाना रॉबर्ट्सगंज, उम्र लगभग 38 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी दिनांक 18.09.2025 को सुबह 11:45 बजे, लोहरा कमलकुंज ढाबा से आगे मुख्य मार्ग, चौकी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० रविकान्त मिश्रा, हे०का० सुगन्ध कुमार, चालक का० सुधीर कुमार रहे। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।
![]()












