लखनऊ/एबीएन न्यूज। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर राजभाषा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत ‘रेल संचालन में संरक्षा की भूमिका’ विषय पर हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेशन निदेशक श्री प्रजीत कुमार सिंह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने रेल संचालन में संरक्षा की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि सुरक्षा के प्रति जागरूकता और हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने रेल संचालन में सुरक्षा उपायों और तकनीकी प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों को अधिक सजग और जिम्मेदार बनने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय पर अपने विचारोत्तेजक व्याख्यान प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने हिंदी में प्रभावी ढंग से अपने विचार रखकर न केवल भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त किया बल्कि संरक्षा के महत्व को भी रेखांकित किया।
![]()











