बीना/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। सेवा पखवाड़ा और मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम और निवारण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम-2013 के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों ने नाटक, गीत और नृत्य के माध्यम से महिला उत्पीड़न से बचाव और समाज में जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को 181, 108, 1090, 1098 और 112 जैसे टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई, साथ ही प्रदेश सरकार की विभिन्न महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण योजनाओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन कोऑर्डिनेटर श्रीमती नीतु यति और जेंडर स्पेशलिस्ट सीमा द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
![]()












