महुली/सोनभद्र/एबीएन न्यूज़। आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा को लेकर न्याय पंचायत महुली के मालिया नदी घाट पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, घाट की साफ-सफाई, लाइट, टेंट, पेयजल और महिलाओं के स्नान स्थल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छठ पूजा सेवा समिति का गठन किया गया।
यह बैठक सोमवार को महुली खेल मैदान में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता वीरेंद्र चौधरी (मंडल अध्यक्ष विंढमगंज) एवं ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने संयुक्त रूप से की। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से वीरेंद्र चौधरी को समिति का अध्यक्ष और अजय कुमार रजक (परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार) को मुख्य संरक्षक चुना।
संरक्षक मंडल में संजीव जौहरी, अरविंद जायसवाल (ग्राम प्रधान महुली), बुधनाथ कन्नौजिया, सुरेश चंद्र कन्नौजिया (प्रवक्ता, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज), डॉ. विनय श्रीवास्तव, विंध्याचल कन्नौजिया, सत्यनारायण कन्नौजिया (सहायक अध्यापक, राजकीय हाई स्कूल दीघुल), रामलखन कन्नौजिया, मनोज कन्नौजिया, कमलेश कन्नौजिया (लक्ष्मी हार्डवेयर महुली), विमल यादव (ग्राम प्रधान जोरूखाड़), दिनेश यादव (ग्राम प्रधान फुलवार), सेकरार अहमद और दलगज राम कन्नौजिया शामिल किए गए।
पदाधिकारी इस प्रकार हैं उपाध्यक्ष: वीरेंद्र कुमार कन्नौजिया (डीलर), पंकज गोस्वामी (मंडल महामंत्री विंढमगंज), कोषाध्यक्ष: विकास कुमार कन्नौजिया उर्फ विक्की, अभिषेक कन्नौजिया, सचिव: शक्तिदेव कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया, सह सचिव: राजनाथ गोस्वामी
प्रबंधक: अमित कुमार कन्नौजिया, विवेक कुमार कन्नौजिया, उदय शर्मा, डॉ. अजय सिंह, पंकज कन्नौजिया, मुलायम यादव, कमलेश विश्वकर्मा, पंकज कन्नौजिया (फुलवार), आशीष कन्नौजिया (शिक्षक), शिव कुमार कन्नौजिया (रेलवे स्टाफ), राजू शर्मा, अमरेश कन्नौजिया, शैलेष कन्नौजिया, नंदलाल गुप्ता, राजकपूर कन्नौजिया।
महांत्री: विकास राज उर्फ बबलू (रेलवे स्टाफ), आशीष कन्नौजिया, सूरज कन्नौजिया, रंजीत जायसवाल।
मंत्री: अंशु कन्नौजिया, नितेश, आलोक, अवधेश, सोनू कन्नौजिया, राकेश जायसवाल, शुभम कन्नौजिया, अभिरंजन कन्नौजिया, प्रदीप जायसवाल, सूर्यजीत कन्नौजिया, त्रिपुरारी सिंह।
बैठक का संचालन राकेश कुमार कन्नौजिया (प्रधानाचार्य, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली) ने किया।
कार्यकारिणी सदस्य: आनंद कन्नौजिया, सनूप कन्नौजिया, मनोज, दीपक शर्मा, निखिल, आलोक कन्नौजिया, दिलीप, सर्वेश, भारत, गुलशन, आलोक, नवीन कुमार, ओमकार शुक्ला, अनिक राज, हिमांशु चौरसिया।
मीडिया प्रभारी: सुशील गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, राकेश कुमार कन्नौजिया, बाबूलाल शर्मा, नितेश कन्नौजिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार मालिया नदी घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। घाट पर लाइट, टेंट, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं के लिए अलग स्नान स्थल की व्यवस्था की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सूर्य उपासना का यह पावन पर्व शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से सम्पन्न हो सके।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने छठ पर्व को श्रद्धा, सहयोग और समरसता के साथ मनाने का संकल्प लिया।
![]()













