इसके अलावा सोफिया और सुमाइया के शरीर पर चोट के दो-दो निशान मिले हैं। तीनों के शरीर से ज्यादा खून बहने से मौत होने का कारण सामने आया। बताया गया कि तीनों शवों के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
इससे पहले तीनों के शवों को ले जाने के लिए दोघट थाने के बाहर इसराना के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष में नोकझोंक भी हुई। बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे ससुराल पक्ष के लोग इसराना और दोनों बच्चियों के शव लेकर सुन्ना गांव जिला शामली चले गए।
कमरे में रखी नकदी व सामान ले गए मुफ्ती
तिहरे हत्याकांड के बाद सुन्ना गांव में शवों को सुपुर्द ए खाक कराने के बाद मुफ्ती इब्राहिम गांगनौली गांव वापस लौट आए। इसके बाद थाने में पुलिसकर्मियों से बातचीत के बाद कमरे में रखी हजारों रुपये की नकदी, सामान और सोने चांदी के जेवर लेकर चले गए।
एक आरोपी मैच खेलकर वहां से भागा
तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद एक आरोपी छात्र गांव में ही चल रही खोल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंच गया। वहां पर पहले कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी टीम के साथ खेला, उसकी टीम मैच हार गई तो वह वहां से भाग गया था।
![]()















