Last Updated:
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2: रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ शुक्रवार थिएटर्स में रिलीज हुई. इसमें अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह लीड किरदारों में हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की सिंगल डिजिट के साथ धीमी शुरुआत हुई. मगर दूसरे दिन कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला. दो दिनों में ही अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई 20 करोड़ के पार हो चुकी है.
नई दिल्ली. अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वैसी ओपनिंग नहीं मिली, जिसकी उम्मीद थी. अजय देवगन की फिल्म ने ठीक-ठीक कमाई से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की. हालांकि, दूसरे दिन ‘दे दे प्यार दे 2’ के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला. चलिए आपको बताते हैं कि दूसरे दिन फिल्म ने भारत में कितने करोड़ का बिजनेस किया है.
दो दिनों में हुई 21 करोड़ की कमाई
इस तरह अजय देवगन की फिल्म ने दो दिनों में भारत में 21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. अब देखना है कि रविवार को ‘दे दे प्यार दे 2’ कितने करोड़ का बिजनेस करती है. आर माधवन भी ‘दे दे प्यार दे 2’ फिल्म का हिस्सा हैं और उन्होंने रकुल प्रीत सिंह के पिता का रोल निभाया है. उनकी परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ हो रही है.
क्या है दे दे प्यार दे 2 की कहानी?
इस फिल्म की कहानी तलाकशुदा आशीष (अजय देवगन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी आधी उम्र की आयशा से प्यार कर बैठता है. अब दोनों शादी करके घस बसाना चाहते हैं. आयशा, आशीष को अपनी फैमिली से मिलवाती है ताकि वह अपने माता-पिता से शादी के लिए परमिशन ले सके. इसके बाद फिल्म की असली और मजेदार कहानी शुरू होती है.
‘दे दे प्यार दे 2’ की स्टारकास्ट
बताते चलें कि अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में गौतमी कपूर, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी, इशिता दत्ता जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आते हैं. फिल्म का डायरेक्शन अंशुल शर्मा ने किया है. यह साल 2019 में रिलीज हुई ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें
![]()













