Last Updated:
Alia Bhatt Affairs: आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग साल 2022 में शादी रचाई थी. आज आलिया कपूर परिवार की बहू हैं. शादी से पहले दोनों ने चार साल तक डेट किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर की दु्ल्हनिया बनने से पहले आलिया का नाम और भी कई लोगों संग जुड़ चुका था. जानते हैं कि उन्होंने किन-किन को डेट किया है.
नई दिल्ली. आज रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी बनी हुई है. बॉलीवुड में लोग इन्हें ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही जगह देखना पसंद करते हैं.

रणबीर और आलिया दोनों ने साथ में कई फिल्मों में भी काम किया है. लेकिन शादी से पहले दोनों ने ही एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया, तब जाकर साल 2022 में शादी रचाई थी.

आलिया और रणबीर ने बड़े ही धूमधाम से शादी रचाई थी.अब उनकी एक बेटी राहा भी हैं. लेकिन रणबीर से शादी से पहले आलिया का नाम इंडस्ट्री में कई सेलेब्रिटीज़ से जोड़ा जाता रहा. इनमें से कुछ रिश्ते खुले तौर पर सामने आए, जबकि कुछ मात्र अफवाहों के रूप में चर्चा में रहे. आइए जानते हैं शादी से पहले आलिया भट्ट के नाम किन-किन स्टार्स संग जोड़े गए. इनमें एक तो उनके बचपन का दोस्त रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अपने एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने खुद खुलासा किया था कि उन्होंने अर्सलान नाम के एक लड़के को डेट किया था. उन्होंने कहा था कि वो उनका पहला बॉयफ्रेंड था.

वहीं अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले आलिया, अली दादरकर संग भी उनका नाम जुड़ा था. कहा जाता है कि दोनों स्कूल टाइम से साथ में थे. दोनों की दोस्ती वहीं से शुरू हुई थी. लेकिन एक समय के बाद आलिया और दादरकर का ब्रेकअप हो गया था.

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस, जिसकी मासूमियत पर फैंस के साथ-साथ मेकर्स भी फिदा हैं, वो हैं बॉलीवुड बाला आलिया भट्ट जो इस बार नंबर 5 पर अपनी जगह पक्की किए हुए हैं.

सामंथा के बाद दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट हैं. आलिया इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण पर भी भारी पड़ी हैं. वह आखिरी बार जिगरा फिल्म में नजर आई थीं.
![]()












