सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों को जानकारी हुई तो एसपी सिटी मानुष पारीक भी यहां आ गए। फॉरेंसिक टीम ने शव मिलने की जगह से साक्ष्य जुटाए। हालांकि यहां से कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। स्थानीय ग्रामीणों को भी पुलिस ने बुला लिया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।
तंत्र मंत्र के फेर में हत्या की आशंका, बड़ी सफाई से निकाली आंख
बरेली के इज्जतनगर इलाके में नदी किनारे बक्से में मिले बच्चे के शव के मामले में पुलिस इसे तंत्र मंत्र के चक्कर में हत्या से जोड़कर देख रही है।बेहद सफाई से बांयी आंख निकालने और बच्चे का शव रखने का तरीका इसकी हकीकत कर रहा है कि हत्या के पीछे कोई मनोविकृत्त शख्स हो सकता है।
एसपी सिटी के साथ पहुंची पुलिस ने देखा तो पाया कि बक्से में करीब आठ साल के बच्चे का शव रखा था। बक्से में बच्चे को कंबल में लपेटकर रखा गया और सिर के नीचे छोटा तकिया भी लगा था। बक्से में बच्चों के खाने वाले विभिन्न ब्रांड के चिप्स, सोया व नमकीन के पैकेट भी भरे थे।
गले पर था खरोंच का मामूली निशान
बच्चे के गले पर खरोंच का मामूली निशान था, लेकिन हत्या करने लायक कोई चोट नहीं थी। हालांकि बांयी आंख को बेहद सफाई से निकाली गई थी। खतना के लिहाज से देखा तो पाया कि बच्चा मुस्लिम परिवार का रहा होगा।
![]()

















