सोनभद्र/एबीएन न्यूज। जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सोन सुषमा अलंकृत उद्यान के समीप वीवी पैट गोदाम तक बनाई जा रही सीसी रोड निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डूडा को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वीवी पैट गोदाम तक बनाई जा रही सीसी रोड के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण पूरी तरह गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण में प्रयोग की जा रही जीएसबी गिट्टी, बालू सहित अन्य निर्माण सामग्री के संबंध में संबंधित सहायक अभियंता से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मानकों के अनुसार कार्य कराने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए तथा गुणवत्ता और मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कार्य के प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की खामी को समय रहते दूर किया जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री वागीश कुमार शुक्ला, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्री अजय मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
![]()











