लखनऊ/एबीएन न्यूज। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट जांच कर्मियों को आज मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। 31 दिसम्बर 2025 को मण्डल कार्यालय में आयोजित इस समारोह में चयनित कर्मचारियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
यह सम्मान उन कर्मचारियों को दिया गया, जिन्होंने यात्रियों में टिकटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने, बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण तथा रेलवे की आय में वृद्धि करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पुरस्कृत कर्मचारियों का चयन उनके प्रदर्शन और राजस्व अर्जन के आधार पर किया गया।
सम्मानित टिकट जांच कर्मियों की सूची:
क्र.स. नाम पद स्टेशन
1 श्री संजीव शर्मा CTI लखनऊ
2 श्री दिवाकर तिवारी CTI लखनऊ
3 श्री मनोज कुमार–II TTI लखनऊ
4 श्री शैलेन्द्र शर्मा TTI लखनऊ
5 श्री जितेन्द्र कुमार TTI वाराणसी
6 श्री पवन कुमार Sr.CCTC सुलतानपुर
7 श्री अजय प्रताप यादवTTI शाहगंज
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा ने पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि टिकट जांच कर्मियों की मेहनत, निष्ठा और ईमानदारी न केवल रेलवे की आय में वृद्धि कर रही है, बल्कि रेलवे की सकारात्मक छवि को भी मजबूत कर रही है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वे इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रखें।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने भी चयनित कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
![]()












