Last Updated:
सिंगर सोनू निगम के करियर को असली पहचान 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ के गाने ‘संदेसे आते हैं’ से मिली, जिसने उन्हें रातों-रात स्थापित कर दिया था. हालांकि, सोनू निगम ने इसके लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड लेने से मना कर दिया था, क्योंकि वे चाहते थे कि उनके को-सिंगर रूप कुमार राठौड़ को भी यह सम्मान मिले. अब 30 साल बाद जब ‘बॉर्डर 2’ आई, तो उनकी आवाज उन्हीं देशभक्ति गानों में अरिजीत सिंह और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारों के साथ सुनाई दी.
सोनू निगम ने कई यादगार गाने गाए हैं.
नई दिल्ली: सोनू निगम एक ऐसा नाम है जिसे आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है. उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए, लेकिन एक गाने ने उन्हें सीरियस सिंगर की कैटेगरी में लाकर खड़ा कर दिया. उन्हें करियर में शानदार उड़ान फिल्म ‘बॉर्डर’ के सुपरहिट गाने ‘संदेसे आते हैं’ से मिली थी. सोनू निगम ने खुद बताया कि 1992 में करियर शुरू करने के बाद उन्हें काम तो मिल रहा था, पर वो पहचान नहीं मिल पा रही थी जिसके वो हकदार थे.
सोनू ने 1995 में जब यह गाना रिकॉर्ड किया और 1997 में फिल्म रिलीज हुई, तब जाकर दुनिया ने उन्हें एक ‘सीरियस सिंगर’ के तौर पर अपनाया. इस एक गाने ने न केवल उनकी किस्मत बदली, बल्कि उन्हें रातों-रात हिंदी सिनेमा का सबसे वर्सेटाइल और चहेता सिंगर बना दिया. आज भी जब यह गाना बजता है, तो सोनू की जादुई और इमोशनल आवाज हर किसी की आंखें नम कर देती है. सोनू निगम को इस गाने के लिए फिल्मफेयर ने बेस्ट सिंगर के अवॉर्ड के लिए चुना, तो उन्होंने इसे लेने से साफ इनकार कर दिया था.
सोनू निगम की ईमानदारी बनी मिसाल
दरअसल, सोनू का मानना था कि इस गाने की सफलता में उनके साथी सिंगर रूप कुमार राठौड़ का भी बराबर का हाथ है. बॉलीवुडशादी.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही उन्हें पता चला कि अवॉर्ड सिर्फ उन्हें मिल रहा है, उन्होंने सवाल उठाया कि रूप कुमार जी को इसमें शामिल क्यों नहीं किया गया? उन्होंने साफ कह दिया कि अगर सम्मान मिलेगा तो दोनों को, वरना वो अकेले इसे स्वीकार नहीं करेंगे. यह वाकया आज भी इंडस्ट्री में उनकी ईमानदारी और बड़प्पन की मिसाल माना जाता है.
‘बॉर्डर 2’ में दोहराया मैजिक
अब लगभग 30 साल बाद ‘बॉर्डर 2’ के जरिए वही यादें फिर से ताजा हो रही हैं. ‘बॉर्डर 2’ के रीमिक्स गाने ‘घर कब आओगे’ को सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और रूप कुमार राठौड़ जैसे दिग्गज सिंगरों ने आवाज दी है. बीएसएफ जवानों के बीच पहुंचे सोनू काफी भावुक नजर आए थे. उन्होंने पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि ‘बॉर्डर’ की टीम उनके लिए कितनी लकी रही है. सनी देओल और वरुण धवन स्टारर यह फिल्म एक बार फिर हमें उसी देशभक्ति के जज्बे से भरने को तैयार है, जिसने दशकों पहले पूरे देश को एक कर दिया था.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()











