बीना/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। अनपरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शनिवार को सवर्ण आर्मी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान आपसी सौहार्द के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संरक्षक विष्णु अनपरा एवं बमबम दुबे ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के युवाओं को एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आवश्यक है कि आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को भी महत्व दिया जाए, ताकि सभी वर्गों के जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर अनिमेष चौबे (अनपरा) ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन आरक्षण के विरोध में नहीं है, बल्कि ऐसी व्यवस्था चाहता है जिसमें सभी योग्य और जरूरतमंद लोगों को समान अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को संगठित होकर सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज चौबे (शक्तिनगर), अमित कुमार दुबे (नगर सचिव बीना) सहित अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि संगठन की सदस्य संख्या पिछले एक माह में लगभग 1500 तक पहुंच चुकी है, जो संगठन के विस्तार का संकेत है।

जिलाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे (सोनभद्र) ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार अन्य वर्गों के लिए आयोग एवं संरक्षण की व्यवस्था की गई है, उसी प्रकार सवर्ण समाज के हितों की रक्षा के लिए भी आयोग का गठन किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर विष्णु शंकर दुबे (संरक्षक नगर अनपरा), पप्पू सिंह, ओम प्रकाश द्विवेदी, अभय सिंह, रंजीत सिंह, लक्ष्मीकांत दुबे, सुदिष्ट मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष), विंध्यवासिनी सिंह (जिला उपाध्यक्ष), दीपक श्रीवास्तव, रामबिलास मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नरेंद्र तिवारी, शंभू, मनीष सिंह, मनीष पांडेय, जगदेव दुबे, संदीप दुबे, गौतम पांडेय, लक्ष्मीकांत दुबे, दीपक श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, विनोद सिन्हा, राघवेंद्र दुबे, ऋषि दुबे, प्रकाश दुबे, अंकित और राकेश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
![]()












