दुद्धी/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। दुद्धी कस्बा स्थित उत्सव वाटिका में युवा अग्रहरि समाज के तत्वावधान में अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर समाज की एकता और सामाजिक सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संतोष अग्रहरि, उपाध्यक्ष अग्रहरि समाज चितरंगी (मध्य प्रदेश) तथा विशिष्ट अतिथियों सत्यनारायण सिंह, सोनाबच्चा अग्रहरि, दिनेश प्रसाद अग्रहरि, कृष्ण कुमार अग्रहरि, नंदलाल अग्रहरि, जवाहर लाल अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि, मदन अग्रहरि, प्रदीप अग्रहरि और सरदार अजीत सिंह द्वारा संयुक्त रूप से Maharaja Agrasen के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

इसके पश्चात युवा अग्रहरि समाज के अध्यक्ष आलोक अग्रहरि, महामंत्री हरिओम अग्रहरि, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रहरि तथा उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद शैक्षणिक सम्मान समारोह, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अग्रहरि समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श और प्रेरक उद्बोधन आयोजित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी प्रेम, सहयोग तथा सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान नंदलाल अग्रहरि, कन्हैया लाल अग्रहरि, वीरेंद्र अग्रहरि, विनय सिंह अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि, सरदार अजीत सिंह, विनोद सिंह, रवि सिंह, गोपाल अग्रहरि, छोटे लाल अग्रहरि, सत्यम अग्रहरि, कृपा शंकर अग्रहरि, गोरखनाथ अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
![]()











