धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के कई मकान हिल गए थे। पूर्व विधायक का मकान धमाके से अधिक क्षतिग्रस्त होने से उसके कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पूर्व विधायक के मकान की मजबूती का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
जांच के लिए भेजा गया राशू की जेब का नमूना
लखनऊ से बम निरोधक दस्ता के साथ आए डॉग स्क्वॉड ने अस्पताल में भर्ती घायल मित्तू कूंचा हाल निवासी नगला दीना भोलेपुर निवासी राशू मिश्रा की पैंट की जेब को पकड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने जेब का नमूना ले लिया था। फॉरेंसिक टीम ने सच जानने की मंशा से जांच के लिए आगरा लैब भेजा है। घटनास्थल पर लिए नमूना और जेब के नमूना यदि मेल खाता है, तो राशू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विस्फोट में सभी आरोपियों की एटीएस खंगाल रही कॉल डिटेल
सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुए विस्फोट के मामले में एटीएस ने मौके से साक्ष्य संकलित करने के साथ सभी आरोपियों की कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। कुछ संदिग्ध मिले मोबाइल नंबरों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ आरोपियों के नजदीकी लोगों के नंबर भी एटीएस की रडार पर हैं।
![]()














