Last Updated:
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर किसी सुनामी की तरह आई है, जिसने महज 48 घंटों के भीतर 242 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और सलमान खान की ‘सिकंदर’ और ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ जैसी बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. वर्किंग डे होने के बावजूद दर्शकों की भारी भीड़ ने साबित कर दिया है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड्स ध्वस्त करने वाली है.
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर दनादन नोट छाप रही है.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. इसकी पहले दिन की कमाई ने ही सबको हैरान कर दिया है और अब दूसरे दिन के आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि आदित्य धर की फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड्स को मिट्टी में मिलाने के लिए तैयार है. बुधवार के पेड प्रिव्यू से 43 करोड़ और गुरुवार को 102 करोड़ बटोरने के बाद फिल्म ने पहले ही दिन 145 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा छू लिया था. चलिए आपको बताते हैं कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने भारत में कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
‘धुरंधर 2’ ने पार कर लिया 200 करोड़ का आंकड़ा
सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को वर्किंग डे होने के बावजूद ‘धुरंधर 2’ के सुबह और दोपहर के शोज में 56 फीसदी की ऑक्यूपेंसी देखी गई, जो किसी भी बड़ी फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. शाम और रात के शोज में बढ़ती भीड़ ने फिल्म की स्थिति को और मजबूत कर दिया है, जिससे इसने 220 करोड़ का आंकड़ा पलक झपकते ही पार कर लिया.
‘धुरंधर 2’ ने ‘सिकंदर’-‘दा राजा साब’ का तोड़ा रिकॉर्ड
दिलचस्प बात यह है कि शुक्रवार सुबह तक इस फिल्म ने घरेलू बाजार में 150 करोड़ कमाकर दो बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. इसने सलमान खान की ‘सिकंदर’ (145 करोड़) और प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म द राजा साब (147 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इतना ही नहीं, 200 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही रणवीर सिंह की इस फिल्म ने ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ (212 करोड़) और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ (236 करोड़) की कुल कमाई को भी मात दे दी है.
पहले पार्ट ने किया था 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस
आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस स्पाई थ्रिलर में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारों की तगड़ी फौज नजर आ रही है. हैरानी की बात तो यह है कि पिछले साल दिसंबर में आई इसकी पहली फिल्म धुरंधर ने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. अब जिस तरह से इसके सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई है, उसे देखकर साफ लग रहा है कि यह अपने ही पहले पार्ट के रिकॉर्ड को बहुत जल्द पीछे छोड़ देगी.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
![]()










