नई दिल्ली. फिल्म बरसात (1995) का ‘लव तुझे लव मैं करता हूं’ एक ऐसा गाना है, जिसने रातों-रात बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना को हर युवा का क्रश बना दिया था. इस गाने की सबसे खास बात इसकी फ्रेशनेस थी. वादियों के बीच बॉबी देओल का वो घुंघराले बालों वाला चॉकलेट बॉय लुक और ट्विंकल खन्ना की मासूमियत ने स्क्रीन पर आग लगा दी थी. समीर के लिखे बोल सीधे दिल में उतरते हैं, जो पहली मोहब्बत के अहसास को बखूबी बयां करते हैं. नदीम-श्रवण की जोड़ी ने इसमें कमाल का मेलोडियस टच दिया था. कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज ने इस गाने को अमर बना दिया. उस दौर में यह गाना हर रेडियो स्टेशन और टेप रिकॉर्डर की शान हुआ करता था.
![]()










