नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में से एक खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का गाना ‘जबले जागल बानी आज भी दर्शकों का ऑल-टाइम फेवरेट बना हुआ है. यह सुपरहिट गाना भोजपुरी फिल्म संघर्ष का है, जिसने रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इस गाने की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण खेसारी और काजल की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री है. गाने में दोनों का जबरदस्त डांस और रोमांटिक अंदाज फैंस को बेहद पसंद आता है. खेसारी लाल यादव ने अपनी दमदार आवाज में इसे गाया है, जिसमें उनका साथ मशहूर गायिका हनी बी ने दिया है. इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और संगीत मधुकर आनंद का है.
![]()











