Last Updated:
थलापति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ पॉलिटिकल करियर को लेकर भी चर्चा में हैं. वह तमिलनाडु की पेरंबूर सीट से चुनाव लड़ेंगे. इस पर कमल हासन ने प्रतिक्रिया दी है. कमल की पार्टी का डीएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है. उन्होंने कहा कि डीएमके से बात चल रही है. इसके साथ ही उन्होंन चुनाव के बाद रजनीकांत संग शूटिंग करने की बात भी कही.
कमल हासन और थलापति हासन की पार्टी चुनाव लड़ेगी.
मुंबई. सुपरस्टर कमल हासन अपनी पार्टी मक्कल नीति मय्यम (एमएनएम) के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. उनकी पार्टी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी पार्टी डीएमके के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी. इन चर्चाओं के बीच कमल हासन से जब थलापति विजय को सपोर्ट करने और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी. थलापति विजय ने एक चुनावी रैल में कहा था कि उनकी पार्टी तमिलनाडु के हर क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी और वह पेरंबूर खुद प्रत्याशी बनेंगे.
कमल हासन से जब थलापति विजय की विधानसभा सीट चुनने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मुझे क्या फर्क पड़ता है? मुझे अपना काम करना है. चुनाव के बाद ही शूटिंग शुरू होगी. मुझे अपना राजनीतिक काम भी करना है और फिल्म में भी एक्टिंग भी करनी है.” दरअसल, चुनाव के बाद वह अपनी आने वाली फिल्म ‘केएच एक्स आरके’ की ओर इशारा कर रहे थे, जिसमें रजनीकांत और नेल्सन दिलीपकुमार भी हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स के मुसातिबक, कमल हासन का यह बयान ऐसे समय आया है जब टीवीके के महासचिव आधव अर्जुना ने आरोप लगाया कि डीएमके फैमिली ने रजनीकांत को राजनीति में आने से धमकाया था. उन्होंने कहा था, “डीएमके परिवार ने रजनीकांत को धमकाया और कहा कि वह राजनीति में न आएं.”
Q: Vijay sir is contesting in Perumbur.. How do you see it..?#Kamalhaasan: Why should I care about it.. I have my own work to focus on.. #KHxRK shooting will begin only after the elections.. I have political work, and I also have to act in it.. pic.twitter.com/yrJsVpRZcF
![]()










