जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-मुंगराबादशाहपुर हाईवे पर कोदहूं के पास शनिवार को सिविल लाइन्स डिपो की एक रोडवेज बस खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
![]()

कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक सिविल लाइन्स डिपो की रोडवेज बस 35 से ज्यादा यात्रियों को लेकर प्रयागराज से टांडा की ओर जा रही थी। बस जैसे ही कोदहूं गांव के समीप पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही मुंगरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं एक घायल को सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया गया।
इसे भी पढ़ें; Eid Ul Fitr-2026: महादेव की काशी में ईद का जश्न, मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज; देखें तस्वीरें
![]()

Last Updated:March 21, 2026, 15:26 ISTअगर 90 के दशक में किसी जोड़ी ने बॉलीवुड में ग्लैमरस एक्शन का मतलब सही...
Read moreLast Updated:March 21, 2026, 14:19 ISTविवेक ओबेरॉय ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर का भावुक खुलासा...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio