Last Updated:
विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर का भावुक खुलासा किया. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें लगने लगा था कि सब कुछ खत्म हो गया है. उनकी मां ने जवाब देने के बजाय एक सवाल किया, जिसने उनकी सोच बदल दी. मां ने याद दिलाया कि अच्छे वक्त में उन्होंने कभी नहीं पूछा कि ‘मेरे साथ ही अच्छा क्यों?’ इस सीख ने उन्हें मजबूत बनाया और जिंदगी को नए नजरिए से देखने की ताकत दी.
विवेक ओबेरॉय ने अपना सबसे डार्क फेज का किस्सा सुनाया.
नई दिल्ली. वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स का हिस्सा रहे अभिनेता विवेक ओबेरॉय बिजनेस के साथ-साथ इंडस्ट्री में अपना सिक्का भी जमा रहे हैं. अभिनेता विवेक ओबेरॉय नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भी दिखने वाले हैं, लेकिन अब अभिनेता ने अपने जिंदगी के सबसे डार्क फेज का जिक्र किया है, जब उन्हें जिंदगी बेकार लगने लगी थी लेकिन मां के एक सवाल ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया था.
विवेक ओबेरॉय अपनी मां के बहुत करीब हैं और आज भी उन पर खुलकर प्यार लुटाते हैं. अब उन्होंने अपनी जिंदगी के बुरे दौर का जिक्र किया, जब उन्हें लगने लगा कि सब कुछ खत्म हो गया है. अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, ‘मुझे कई साल पहले का वो समय याद है, जब मैं अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा था. मुझे ऐसा लग रहा था जैसे चारों तरफ से दीवारें मुझ पर गिर रही हों’.
उन्होंने आगे कहा, ‘दुनिया के सामने मैं हिम्मत दिखाने की कोशिश कर रहा था लेकिन अंदर से मैं पूरी तरह टूट गया था. एक छोटे बच्चे की तरह अपना सिर मां की गोद में रख दिया और बस रोने लगा. मैंने उनसे वही सवाल पूछा जो हम सब तब पूछते हैं जब ज़िंदगी अन्यायपूर्ण लगती है, ‘मां, मेरे साथ ही ऐसा क्यों? मेरे साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है?’
अभिनेता की मां ने जवाव देने के बदले सवाल किया किया कि ‘क्या तुमने कभी खुद से पूछा है, मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ? अभिनेता की मां ने उन अच्छे दिनों का जिक्र किया जो विवेक को मिले थे, जैसे हिट फिल्में, शोहरत और अवॉर्ड. अभिनेता ने लिखा, ‘यही एक मां का जादू है. वह एकमात्र ऐसी व्यक्ति हैं जो आपकी गहरी कमजोरियों को देख सकती हैं और उनका उपयोग आपकी शक्ति को पुनर्निर्मित करने के लिए कर सकती हैं.’
अभिनेता ने इस किस्से के जरिए अपनी मां को और अपने बच्चों की मां को मदर्स डे की बधाई दी है. उनका मानना है कि जैसे उनकी मां ने उन्हें हर बुरे समय में संभाला, वैसे ही उनकी पत्नी भी बच्चों को अच्छे से संभाल रही है और यह देखकर उन्हें अपने बचपन के दिन याद आ रहे हैं. अभिनेता ने दोनों को मदर्स डे की खुलकर बधाई दी है.
About the Author

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
![]()










