फिरोजाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
{“_id”:”66f818af9cc57fdf9b07ff28″,”slug”:”speeding-vehicle-hit-auto-rickshaw-full-of-passengers-in-firozabad-half-dozen-people-were-injured-in-accident-2024-09-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Firozabad News: तेज रफ्तार वाहन ने सवारियों से भरे ऑटो में मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल; अस्पताल में भर्ती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Accident Demo
– फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हाईवे पर शनिवार सुबह सवारियां लेकर फिरोजाबाद जा रहे एक ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते ऑटो के नीचे दबकर महिला सहित छह यात्री घायल हो गए।
घटना शनिवार सुबह 11 बजे करीब की है। टूंडला कोतवाली क्षेत्र के सुभाष चौराहे से एक ऑटो सवारियां लेकर फिरोजाबाद जा रहा था। ऑटो हिरनगांव तिराहे के पास पहुंचा तभी पीछे से जा रहे अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। घटना से ऑटो अनियंत्रित हो गया।
चालक नियंत्रित करता उससे पूर्व ही ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीर मदद के लिए वहां दौड़े। ऑटो के नीचे दबने से अर्चना व अजय निवासी छत्रपति कालोनी थाना नारखी के अलावा चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
{"_id":"67a31037ab3a54bf3705d670","slug":"yono-upi-integration-via-paynow-to-provide-bigger-reach-for-india-bound-transactions-from-singapore-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"SBI: पे नाऊ के जरिए योनो और UPI के जुड़ने से सिंगापुर व भारत के बीच लेनदेन को मिलेगी बड़ी...
© 2024 Asian News Network | Website By- Cliker Studio