ताजनगरी में निर्माण कार्य में लगी जेसीबी 30 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। दो कर्मी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
{“_id”:”670f6577e6e9ce984e0c93e8″,”slug”:”jcb-engaged-in-construction-work-fell-into-30-feet-deep-pit-in-agra-two-workers-injured-2024-10-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरी निर्माण कार्य में लगी जेसीबी, दो कर्मी घायल… अस्पताल में कराए गए भर्ती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
30 फीट गहरे गड्ढे में गिरी निर्माण कार्य में लगी जेसीबी,
– फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धांधूपुरा एसटीपी का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान जल निगम ग्रामीण की लापरवाही देखी गई। लापरवाही से निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी 30 फीट गहरे संपवेल के गड्ढे में गिर गई।
घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। संपवेल में काम कर रहे कर्मी घायल हो गए। दो कर्मियों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल भेजा गया। बताते चलें कि इस एसटीपी का निर्माण नमामि गंगे के तहत किया जा रहा है। इसका निर्माण विश्वराज एनवायरनमेंट कंपनी कर रही है।
सिंगरौली। कोल इंडिया की सिंगरौली स्थित अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में भारत सरकार के निर्देशानुसार विशेष अभियान 4.0...
© 2024 Asian News Network | Website By- Cliker Studio