{“_id”:”67a83b456c928b87a809c4c9″,”slug”:”moradabad-if-you-complain-i-will-make-your-dirty-video-viral-you-will-have-to-change-your-religion-2025-02-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मुरादाबाद में दरिंदगी: शिकायत की तो गंदी वीडियो कर दूंगा वायरल, धर्म परिवर्तन करना ही होगा, महिला की आपबीती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
शिवसेना ने मुरादाबाद की किया प्रदर्शन – फोटो : संवाद
विस्तार
कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी अब महिला पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर शिव सेना के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
Trending Videos
पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। कटघर क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह फर्म में काम करती है। इसी फर्म में सिविल लाइंस के काजीपुरा निवासी दूसरे समुदाय का युवक माल सप्लाई करता है। इसी दौरान उसने महिला से बातचीत बढ़ा ली और फोन नंबर ले लिया।
इसके बाद आरोपी महिला से वीडियो कॉल करने लगा। एक दिन आरोपी बहाने से महिला को कोतवाली क्षेत्र में एक होटल में ले गया। आरोपी ने महिला को यहां कोल्ड डि्रंक पिलाई और हलवा खिला दिया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
होश में आने पर महिला ने दुष्कर्म होने का एहसास किया तो आरोपी से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी ने उसे वीडियो दिखाकर शांत करा दिया। कहा कि अगर कहीं शिकायत करेगी तो उसका वीडियो वायरल कर देगा। इस वीडियो के जरिए आरोपी कई बार महिला को होटल में बुला चुका है।
महिला का कहना है कि आरोपी उस पर दबाव बना रहा है कि वह धर्म परिवर्तन करने के बाद उसके साथ शादी कर ले। महिला ने इस मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसकी जानकारी मिलने पर शिव सेना के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा अन्य पदाधिकारी के साथ शनिवार शाम कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने केस दर्ज करने में देरी की कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है तो वह शांत कर चले गए। कोतवाली प्रभारी जसपाल ग्वाल का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।