इसरो के चेयरमैन वी. नारायणन एकात्म धाम पहुंचे, अद्वैत लोक प्रदर्शनी का किया अवलोकन।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इसरो के चेयरमैन वी. नारायणन ने कहा कि यहां आकर मुझे आदिगुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद मिला। यह मेरे लिए प्रसन्नता का विषय है, इसरो देश की सेवा के लिए प्रसिद्ध है। हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाले पहले देश बने और वहां पानी के संकेत ढूंढने में सफल हुए। इसरो की आज जो उपलब्धि है, वह भारत के प्राचीन ज्ञान और आध्यात्मिक मूल्यों की देन है। आगामी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि चंद्रयान-4, चंद्रयान-5, नए लॉन्चर्स और लॉन्चपैड्स जैसे कई प्रोजेक्ट्स विकसित किए जाएंगे। इस पर कार्य चल रहा है।