बीना/सोनभद्र। ग्राम चन्दुआर घरसड़ी में स्थित मोहन ब्रम्ह बाबा पहाड़ी पर स्थित ग्यारह दिवसीय श्री श्री 1008 लक्ष्मी महायज्ञ कलश विसर्जन के साथ समापन हो गया। प्रतिदिन प्रातः आठ बजे से शाम पांच बजे तक महायज्ञ। कथा वाचन दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक एवं कृष्णलीला शायं सात बजे से रात्रि ग्यारह बजे तक चलता रहा। कलश विसर्जन और भंडारे के साथ महायज्ञ समापन हो गया।
अंतिम दिन सुबह लगभग ग्यारह बजे ब्रह्मबाबा से चांदुआर से होकर रिहन्द डैम में कलश विसर्जन करते हुए प्राचीन शिव मंदिर कोहरौल से पुनः ब्रह्मबाबा पर जल गिराया गया। बाबा को भोग के बाद 108 कन्या को भोग लगाने के बाद वृहद भंडारे के साथ समापन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में आस पास के ग्रामीण एवं श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किए। कलश विसर्जन और भंडारे के साथ महायज्ञ समापन हो गया।
![](https://asianbureaunews.com/wp-content/uploads/2025/02/Screenshot_12-2-2025_192711_web.whatsapp.com_.jpeg)
यज्ञ समिति के अध्यक्ष गोविन्द मिश्रा, सचिव विनोद दुबे, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार दुबे, संरक्षक दिनेश दूबे, बृज बिहारी दुबे, राजू तिवारी एवं कार्यकर्त्ता राकेश, अनिल दुबे, शुभम दुबे, अमरेश चन्द्र दुबे, ज्ञानेंद्र दुबे, विजय नारायण दुबे आदि की विशेष भूमिका रही।