{“_id”:”67b7c231188d891a3a05b215″,”slug”:”98th-marathi-literature-festival-pm-modi-inaugural-address-updates-venue-delhi-after-71-years-news-in-hindi-2025-02-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”PM Modi: प्रधानमंत्री आज 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन की शुरुआत करेंगे, 71 साल बाद दिल्ली में आयोजन”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
प्रधानमंत्री आज 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 71 साल बाद यह तीन दिवसीय साहित्यिक सम्मेलन दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मराठी साहित्य की समकालीन प्रासंगिकता और भूमिका को सामने लाना है।
Trending Videos
भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत का जश्न: 21 से 23 फरवरी तक चलेगा
प्रधानमंत्री शाम करीब 4:30 बजे विज्ञान भवन में इस साहित्यिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे और उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन 21 से 23 फरवरी तक चलेगा और भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत का जश्न मनाएगा।
साहित्यिक कार्यों पर प्रभाव जैसे विषयों पर चर्चा
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सम्मेलन में पैनल चर्चा, पुस्तक प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिष्ठित साहित्यकारों के साथ संवादात्मक सत्र होंगे। इसमें भाषा संरक्षण, अनुवाद और डिजिटलीकरण के साहित्यिक कार्यों पर प्रभाव जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
प्रतिष्ठित विद्वान, लेखक, कवि और साहित्य प्रेमी जुटेंगे
आयोजन में पुणे से दिल्ली तक एक प्रतीकात्मक साहित्यिक ट्रेन यात्रा भी शामिल है, जो 1,200 प्रतिभागियों को लेकर चलेगी और साहित्य की प्रगति को दर्शाएगी। इसमें 2,600 से अधिक कविता प्रस्तुतियां, 50 पुस्तक लॉन्च और 100 पुस्तक स्टॉल शामिल होंगे। देश भर के प्रतिष्ठित विद्वान, लेखक, कवि और साहित्य प्रेमी इसमें भाग लेंगे।