बीना/सोनभद्र। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को देर रात लगभग 12 बजे बांसी में सड़क हादसा में एक युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिवार में मचा कोहराम।
बताया जा रहा है कि वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बांसी में एक युवक टेलर के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र यादव पुत्र स्व डब्लू यादव उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी बांसी को उपचार हेतु संजीवनी अस्पताल शक्तिनगर में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान शनिवार को लगभग दोपहर 12:30 बजे मौत हो गयी। पुलिस टेलर को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी। इधर मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो छोटी बच्ची और पत्नी को छोड़ गया।