हाथरस शहर में जान की परवाह किये बिना एक वाहन पर चार सवारी
– फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में 22 फरवरी को एक दो पहिया वाहन पर सवार तीन छात्राओं सहित कुल चार लोगों की मौत के बाद भी लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे। वहीं, पुलिस की ओर से न इनको टोका जा रहा है, न रोका जा रहा है। 23 फरवरी को पूरे दिन एक-एक दोपहिया वाहन तीन से चार लोग धड़ल्ले से फर्राटा भरते दिखाई दिए। दोपहर करीब एक बज कर दस मिनट पर अलीगढ़-आगरा रोड पर 22 मिनट में तीन व चार सवारियां लेकर चलने वाले कुल 29 दाेपहिया वाहन दिखाई दिए। इनमें से एक भी रोका नहीं गया।