राजधानी दिल्ली में कम बारिश की वजह से मौसम बिगड़ने लगा है। वहीं पारा भी चढ़ने लगा है।
दिल्ली का मौसम
– फोटो : Freepik.com

{“_id”:”67c6938504c1dde3e80af6a6″,”slug”:”delhi-weather-today-alert-for-strong-winds-and-next-two-days-weather-forecast-2025-03-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Weather Update : मौसम बदलने से चढ़ेगा पारा.. आज भी तेज हवाओं का अलर्ट, कुछ दिन ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
दिल्ली का मौसम
– फोटो : Freepik.com
दिल्ली में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिमी भारत में आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज भी दिल्ली में 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। वहीं कल के बाद से तापमान बढ़ना शुरू होगा।
3 मार्च साल का सबसे गर्म दिन रहा
सोमवार दिल्ली में इस साल मार्च का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में मार्च का औसत अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहता है। सप्ताह के अंत में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। रविवार तक अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के तेवर इन दिनों कड़क नजर आ रहे हैं। इस कड़े रवैये के पीछे का एक ही...
© 2024 Asian News Network | Website By- Cliker Studio