करमा/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। जनपद में अपराध एवं गौ-तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात गोवंश को एक पिकप वाहन से बरामद किया। हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए।
मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ पशु तस्कर सात गोवंश को एक पिकप में लादकर बारीमहेवा से घेवरी होते हुए बिहार वध के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना करमा पुलिस ने घेवरी मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान पिकप (वाहन संख्या UP65 PT 2497) पुलिस को देख रुक गई, लेकिन उसमें सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखते ही अलग-अलग दिशाओं में भाग गए।पुलिस ने पिकप को कब्जे में लेकर तलाशी ली, जिसमें कुल सात गोवंश बरामद हुए। वाहन का रजिस्ट्रेशन महानन्द पुत्र रमाशंकर निवासी जलालपुर थाना कछवा जनपद मीरजापुर के नाम पर पाया गया।
थाना करमा पुलिस ने घटना के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रेतर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वांछित आरोपियों का विवरण: जियाउल पुत्र अज्ञात, पता अज्ञात, वाहन स्वामी महानन्द पुत्र रमाशंकर, निवासी जलालपुर थाना कछवा, जनपद मीरजापुर।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. जयशंकर यादव, थाना करमा, उ.नि. जितेन्द्र कुमार यादव, थाना करमा, हे.का. विशाल चौहान, का. शैलेन्द्र प्रकाश, थाना करमा शामिल रहे।
![]()











