10:17 AM, 12-Aug-2025
UP Monsoon Session Live: 11 बजे से शुरू होगी सदन की कार्यवाही, विपक्ष के आक्रामक रहने का अंदेशा
यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को सपा विधायकों ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और प्राथमिक स्कूलों के मर्जर, खाद की समस्या, कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, वोट चोरी और बाढ़ की समस्या को लेकर विधानभवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने धरना-प्रदर्शन किया। सभी विधायक लाल टोपी लगाकर हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर धरने में शामिल हुए।
विपक्ष के हंगामे और वाक आउट के बीच प्रश्नकाल और शोक संदेश पढ़ने के साथ पहले दिन की कार्यवाही पूरी की गई। आज दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान भी विपक्ष की आक्रामकता के चलते सत्र हंगामेदार रहने का अंदेशा है।