Last Updated:
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. यह साल 2009 से प्रसारित हो रहा है और भारत का सबसे लंबे समय तक चलने वाला टीवी सीरियल बन चुका है.
पिछले 6 सालों से शो का हिस्सा थीं नियति जोशी.नियति जोशी ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘कहते हैं कि कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता. अब समय आ गया है कि मैं 6 शानदार सालों के बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपने किरदार स्वर्णा को एक भावुक अलविदा कहूं, लेकिन इस दौरान बनी अनगिनत यादें, खूबसूरत दोस्तियां और जो सम्मान व प्यार मुझे मिला, वो हमेशा मेरे साथ रहेगा. डीकेपी हमेशा मेरा दूसरा घर बना रहेगा. किसी ऐसी चीज को अलविदा कहना आसान नहीं है, जो मेरे दिल के बेहद करीब रही है. ये रिश्ता क्या कहलाता है मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगी.’

नियति जोशी का इंस्टाग्राम पोस्ट.
शो की टीम के लिए व्यक्त किया आभार
नए मौकों की तलाश में नियति जोशी
नियति जोशी ने यह भी साफ कर दिया कि अब वह नए अवसरों की तलाश में हैं और कास्टिंग डायरेक्टर्स से काम के लिए संपर्क करने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘जैसे ही मैं अपने जीवन के एक नए चैप्टर की शुरुआत कर रही हूं, एक बार फिर खुद को एक फ्रेशर की तरह महसूस कर रही हूं, सीखने और नए अनुभवों को अपनाने के लिए उत्साहित हूं.’
View this post on Instagram
![]()











