कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने जिन पांच-छह लोकसभा सीटों का इलेक्ट्रॉनिक वोटर डाटा जारी किया है, उसे जुटाने में कांग्रेस को सिर्फ एक विधानसभा सीट के लिए छह महीने लगे थे। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा नेता को यह पूरा डेटा कहां से मिला।
भाजपा-ईसी के बीच ‘गहरी समझ’ का आरोप
पवन खेड़ा ने दावा किया कि यह साफ सबूत है कि भाजपा नेताओं का चुनाव आयोग (ईसी) से गहरा तालमेल है। उन्होंने कहा, ‘जो डाटा उन्होंने जारी किया है, वह एक अपराध का सबूत है। हम मांग करते हैं कि यह सबूत 24 घंटे में हमें सौंपा जाए, ताकि हम जांच आगे बढ़ा सकें।’
यह भी पढ़ें – Defamation Case:’सावरकर पर बयान के कारण जान का खतरा’, महात्मा गांधी की हत्या का जिक्र कर राहुल ने दी याचिका
वाराणसी की वोटर लिस्ट सार्वजनिक करने की मांग
कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर भाजपा के पास इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट वाराणसी की सूची भी सार्वजनिक की जाए। पवन खेड़ा के अनुसार, इससे यह पता चल सकेगा कि प्रधानमंत्री वास्तव में जीते थे या नहीं।
VIDEO | Delhi: “The numbers of 5–6 Lok Sabha constituencies that he (Anurag Thakur) has released… it took us six months to collect for just one Vidhan Sabha. Where did he get the electronic voter list from? This shows how deeply connected BJP leaders are with the Election… pic.twitter.com/2ihjY0AiUI
— Press Trust of India (@PTI_News) August 13, 2025
‘2024 चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट पर हुए’
पवन खेड़ा ने आगे आरोप लगाया कि पूरे 2024 लोकसभा चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट पर कराए गए। उन्होंने कहा, ‘हमने तो सिर्फ एक विधानसभा के 50 बूथों की लिस्ट जारी की थी, लेकिन भाजपा ने आज पांच-छह लोकसभा क्षेत्रों का डाटा पेश कर दिया। इससे साबित होता है कि चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट पर हुए।’
यह भी पढ़ें – Cash Row: जज वर्मा के पास इस्तीफा देना ही एकमात्र विकल्प, संसद ने हटाया तो नहीं मिलेंगे पेंशन समेत अन्य लाभ
लोकसभा चुनाव रद्द करने की मांग
कांग्रेस नेता ने कहा कि जब भाजपा खुद मान रही है कि फर्जी वोटर मौजूद हैं, तो 2024 लोकसभा चुनाव को अवैध घोषित कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे मिलकर वोटर लिस्ट को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने पर चर्चा करें।
#WATCH | On BJP leader Anurag Thakur’s press conference, Congress leader Pawan Khera says, “Why is he diverting the issue? He presented some data today. Those were the data from Wayanad and Kannauj. He says that there are fake votes there too. So, he has proven what we have said.… pic.twitter.com/7Cmf6wt0VZ
— ANI (@ANI) August 13, 2025












