भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर व एक्टर पवन सिंह के लोग दीवाने हैं. उन्होंने अपनी दमदार आवाज और शानदार अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना रखा है. आज से 7 पहले आया पवन सिंह का एक गाना ‘रात दीया बुझा के…’ को लोग अब तक पसंद कर रहे हैं और इसका व्यूज 600 मिलियन से पार जा चुका है. इस वीडियो में उनके साथ आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं. इस गाने से वह भी रातोंरात मशहूर हो गई थीं.










