Last Updated:
The Bengal Files first reviews: विवेक अग्निहोत्री की मूवी ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर रिव्यूज आने लगे हैं. किसी ने मूवी को झकझोर देने वाली बताया है तो किसी ने कहा कि यह मूवी बेचैन कर देगी.
दर्शकों को भा गई सच्ची घटना पर बनी ‘द बंगाल फाइल्स’.नई दिल्ली. मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की पॉलिटिकल थ्रिलर मूवी ‘द बंगाल फाइल्स’ आज भारत में सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह मूवी साल 1946 के बंगाल के उथल-पुथल भरे घटनाक्रमों को बयां करती है, जिसमें ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स, डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखाली दंगे शामिल हैं. इस मूवी को लेकर दर्शकों की तरफ से रिव्यूज भी सामने आने लगे हैं. जानिए ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर लोगों का क्या कहना है.
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट जयसवाल ने ‘द बंगाल फाइल्स’ का रिव्यू लिखा, ‘अब तक द बंगाल फाइल्स में सिमरत कौर का मोनोलॉग भूल नहीं पा रहा हूं. क्या जबरदस्त प्रदर्शन था, क्या बेहतरीन अदाकारा हैं वो. वाकई पुरस्कार के काबिल एक्टिंग. एक यूजर ने फिल्म को हार्टब्रेकिंग बताया है तो दूसरे ने लिखा कि यह फिल्म आपको डराएगी और बेचैन कर देगी. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने ‘द बंगाल फाइल्स’ को एक मूवी से कहीं ज्यादा बताते हुए कहा कि यह एक सच्चाई है

सिमरत कौर की एक्टिंग लगी जबरदस्त
एक और यूजर ने लिखा, ‘अद्भुत फिल्म और मन को झकझोर देने वाली. द बंगाल फाइल्स हमारे इतिहास की कहानी है. सिमरत कौर ने भारती बनर्जी के किरदार में अपने करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है. उनकी भावनाएं दर्शकों को पूरी तरह से अपने साथ बहा ले जाती हैं, यह परफॉर्मेंस निश्चित रूप से देखने लायक है. नमाशी, पल्लवी जोशी भी शानदार हैं और मिथुन दा भी.’
“This film gives an intense feeling of patriotism. Every Indian should watch this film.” — Audience Verdict, Orlando, USA#TheBengalFiles
Releasing worldwide on 05 September 2025 pic.twitter.com/L1pdaeNh9M
![]()













