Last Updated:
The Great Indian Kapil Show: कीकू शारदा इन दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ छोड़ने की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. ऐसा भी कहा गया कि वह शो से ब्रेक ले रहे हैं. लेकिन इन खबरों की सच्चाई सामने आ गई है.
‘राइज एंड फॉल’ शो में नजर आएंगे कीकू शारदा.नई दिल्ली. मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इन दिनों यह शो नेटफ्लिक्स पर आ रहा है. हाल ही में यह खबर आई थी कि कीकू शारदा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को छोड़ रहे हैं या फिर ब्रेक ले रहे हैं, क्योंकि वो नए रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में हिस्सा लेने जा रहे हैं. मगर अब साफ हो गया है कि कीकू शारदा अभी भी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का हिस्सा हैं.
कहा जा रहा था कि नए शो में जाने के लिए कीकू शारदा पुराने शो को छोड़ रहे हैं. इसी के साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कृष्णा अभिषेक के साथ उनका झगड़ा हुआ है, इसलिए वो शो छोड़ रहे हैं. लेकिन ये सारी बातें सिर्फ अफवाह हैं.
View this post on Instagram
![]()













