इस साल पश्चिम बंगाल के अलावा असम और कई अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। अधिकांश जगहों पर सियासी सरगर्मियां धीरे-धीरे परवान चढ़ रही हैं। आज बंगाल में चुनावी बिगुल फूंकने के बाद पीएम मोदी असम दौरे पर पहुंचे।
![]()

पीएम मोदी ने चार किलोमीटर लंबा रोड शो किया
प्रधानमंत्री गुवाहाटी हवाई अड्डे से अजारा तक चार किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोड शो पूरा करने के बाद पीएम मोदी गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम- बागुरुम्बा द्वौ में भी भाग लेंगे।

खबरों के मुताबिक असम में पीएम मोदी के स्वागत में प्रदेश भाजपा ने यह बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया है। इसमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई भाजपा नेता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हैं। भाजपा समर्थक भी बड़ी संख्या में पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए हैं।
खबर अपडेट की जा रही है…
![]()

बीना/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। कोहरौलिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में विश्व कल्याण की कामना से दस दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का...
Read moreबीना/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। नवरात्रि देवी जागरण कार्यक्रम के लिए अग्रिम बुकिंग के बावजूद कार्यक्रम न करने तथा पैसा वापस मांगने पर...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio