Last Updated:
टेलीविजन एक्ट्रेस आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन इस बार चर्चा का केंद्र उनके लुक्स से ज्यादा उनका दिल छू लेने वाला कैप्शन है. आरती ने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ‘लोग क्या कहेंगे’ की सोच पर करारा तमाचा मारा है. ‘बिग बॉस 13’ की इस स्टार ने बताया कैसे उनकी करीबी दोस्त शेफाली जरीवाला का अचानक निधन की घटना उनके लिए एक वेक-अप कॉल साबित हुई.
नई दिल्ली. गोविंदा की भांजी, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह इन दिनों वेकेशन पर हैं. इन दिनों आरती पति दीपक चौहान के साथ थाईलैंड में हैं और लगातार सोशल मीडिया पर झलकियां शेयर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने कुछ बोल्ड तस्वीरों को शेयर किया, जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. लोगों की जली-कटी सुनने के बाद उन्होंने एक इमोशनल और बोल्ड पोस्ट शेयर कर सबको चौंका दिया है. फोटो साभार-@artisingh5/Instagram

आरती सिंह ने फिर अपनी बोल्ड तस्वीरों और कुछ वीडियो के साथ पोस्ट किया. पोस्ट कर उन्होंने ‘लोग क्या कहेंगे’ की सोच पर करारा तमाचा मारा है और साथ ही जीवन की अनिश्चितता पर गहरा विचार किया है. फोटो साभार-@artisingh5/Instagram

उन्होंने पोस्ट में साफ-साफ शब्दों में कहा- ‘मेरी जिंदगी, मेरे नियम, मेरा बदन और कपड़ों को लेकर मेरी पसंद’ आरती ने लिखा कि हम अक्सर ‘लोग क्या कहेंगे’ की सोच में अपनी खुशी मार देते हैं, लेकिन एक दिन जब जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर पहुंचेंगे तो यही सोचेंगे, ‘जो मन था वो ही तो करना था… कहां हैं वो लोग जिन्हें हम जानते भी नहीं थे?’ फोटो साभार-@artisingh5/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

आरती ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘पिछली बार मैंने बिकिनी में तस्वीरें डालीं तो लोगों ने अनफॉलो कर दिया. मैं मानती हूं, मैं प्रभावित हुई और मैंने उन तस्वीरों को डिलीट कर दिया. कुछ दिनों बाद मैंने अपनी प्यारी दोस्त शेफाली को खो दिया और मैंने सोचा, आखिर ये जिंदगी क्या है? जिंदगी कितनी अनिश्चित है… हम वो क्यों नहीं करते जो हम चाहते हैं?’ फोटो साभार-@artisingh5/Instagram

अपने पोस्ट के आखिर में आरती ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए संदेश दिया कि वह अपनी जिंदगी जी रही हैं और इससे किसी को नुकसान नहीं पहुंच रहा है. उन्होंने साफ लहजे में कहा, ‘आप मुझे अनफॉलो कर सकते हैं और कॉमेंट में गंदगी लिख सकते हैं’. फोटो साभार-@artisingh5/Instagram

आरती आगे कहती हैं कि आप अपने उसूल खुद दिखा रहे हैं. मेरे कपड़े मेरी परवरिश नहीं दिखाते और जो मुझे प्यार करते हैं, वो वैसे ही करेंगे. बस अपनी जिंदगी जियो, खुश रहो और किसी को चोट मत पहुंचाओ.’ फोटो साभार-@artisingh5/Instagram

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस आरती की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग अभी भी उनकी पसंद पर सवाल उठा रहे हैं. आरती सिंह टीवी में अपनी मेहनत के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने पहले भी बॉडी पॉजिटिविटी और पर्सनल चॉइस को लेकर खुलकर बात की है. फोटो साभार-@artisingh5/Instagram

इस पोस्ट के जरिए आरती ने साफ संदेश दिया है कि जिंदगी छोटी है. दूसरों की राय से ज्यादा अपनी खुशी मायने रखती है. बिकिनी फोटोज डिलीट करने का अफसोस और दोस्त शेफाली के जाने का दर्द अब उन्हें मजबूत बना गया है. फैंस का कहना है कि यह पोस्ट सिर्फ एक स्टेटस नहीं, बल्कि कई लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन है जो ‘लोग क्या कहेंगे’ की दीवार तोड़ना चाहती हैं. फोटो साभार-@artisingh5/Instagram
![]()










